फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parashuram temple closed for three months

परशुराम मंदिर के कपाट तीन माह के लिए बंद

Sat, 13 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Parashuram temple closed for three months
बोहरी गांव स्थित परशुराम मंदिर। - फोटो : VIKAS NAGAR
फोटो
विज्ञापन

परशुराम मंदिर के कपाट तीन माह के लिए बंद
- विजयादशमी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुलेंगे मंदिर के कपाट
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया। देवशयनी एकादशी पर बोहरी गांव स्थित परशुराम महाराज मंदिर के कपाट तीन माह के लिए बंद कर दिए गए। शुक्रवार को पूरा मंदिर परिसर देव उद्घोष से गूंज उठा। देवता की विशेष आरती की गई। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। अब विजयादशमी पर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
बोहरी स्थित परशुराम मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई गांवों से लोग देव दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु धरती को छोड़ पाताल लोक में चले जाते हैं, जो देवोत्थान एकादशी को वापस भू लोक पर लौटते हैं। परशुराम देवता को भी विष्णु के 10 अवतारों में से एक माना जाता है। ऐसे में गांव स्थित परशुराम देवता के मंदिर के कपाट भी देवशयनी एकादशी पर तीन माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि अब विजयदशमी पर गाजे-बाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी गुलाब सिंह चौहान, भंडारी खजान सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed