{"_id":"5ba08bf5867a557ff129c8e3","slug":"paralympic-sutler-will-got-arjuna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड नंबर वन पैरा शटलर उत्तराखंड के लाल को मिलेगा अर्जुन अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड नंबर वन पैरा शटलर उत्तराखंड के लाल को मिलेगा अर्जुन अवार्ड
अभिषेक सिंह , अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
मनोज सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रैकिंग नंबर वन पर काबिज उत्तराखंड पैरा शटलर मनोज सरकार को अर्जुन अवार्ड देने की सिफारिश की गई है। सोमवार को जस्टिस इंदरमीत कौर कोछर की कमेटी की ओर से खेल मंत्रालय को की गई इस सिफारिश में मनोज के अलावा 19 और खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
रुद्रपुर के रहने वाले मनोज सरकार अर्जुन अवार्ड के लिए नाम की सिफारिश होने का पता चलते ही पिता को याद करके भावुक हो गए। उनके पिता मंनिदर सरकार का पिछले साल निधन हो गया था। मनोज कहते हैं कि उनका सपना था कि वह अवार्ड लेने पापा के साथ जाएं। लेकिन, शायद भगवान को यह मंजूर नहीं था। मनोज ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से अर्जुन अवार्ड के लिए आवेदन भेज रहा था, तीन साल बाद उनके आवेदन पर कमेटी ने गौर करते हुए खेल मंत्रालय से अवार्ड देने की सिफारिश की है। यह मेरे साथ पूरे उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
बकौल मनोज इस सम्मान के असली हकदार कोच गौरव खन्ना हैं, जो दिन रात मेरे खेल को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वर्तमान में मनोज सरकार उनकी ही देखरेख में छह अक्तूबर से जकार्ता में होने वाले एशियन पैरा गेम्स की तैयारियों में लगे हैं। मनोज अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 गोल्ड समेत 28 पदक, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 18 गोल्ड समेत 24 पदक अपने नाम किए हैं। वित्तीय मदद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पिछले साल उत्तराखंड सरकार ने उनकी उपलब्धियों को देखते हुए वित्तीय मदद का भरोसा दिया था लेकिन पिछले दो खेल दिवस से उन्हें याद नहीं किया गया। गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन उन्हें वित्तीय मदद कर रही है।
विज्ञापन