फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Para players are bringing glory to the country along with the state: Rekha Arya

प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन कर रहे पैरा खिलाड़ी : रेखा आर्या

Mon, 12 Aug 2024 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Para players are bringing glory to the country along with the state: Rekha Arya
पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पैरालंपिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड पैरालंपिक वॉलीबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा, पैरा खिलाड़ी अपने खेल और कौशल से मुकाबला जीत प्रदेश के साथ देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। इसके अलावा अपने हुनर से वह अन्य लोगों को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। कहा, राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं। खेल के प्रति आज लोगों की सोच में बदलाव आया है।
विज्ञापन




पहले जहां खेल को निम्न स्तर का माना जाता था, आज वहीं खेल उन्हें ख्याति प्रदान कर रहा है। खेल के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारे खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आश्वासन देते हुए कहा, राज्य सरकार उनके लिए और भी बेहतर काम करेगी। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, संरक्षक सिंधु गुप्ता, प्रथम श्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका जिंदल, रूपा सोनी, मोनिशा दत्ता, प्रिया गुलाटी, उमेश ग्रोवर, अमिता, उमेश त्रिपाठी, पवन भट्ट, आदेश डबराल, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iखिलाड़ियों के साथ मंत्री ने वॉलीबाल में आजमाया हाथ
I

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों के साथ वॉलीबाल में हाथ आजमाया। इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर चमक देखने को मिली। वहीं, खिलाड़ियों ने मांग करते हुए कहा, उत्तराखंड में भी पैरालंपिक खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाए। ताकि उत्तराखंड के साथ अन्य पैरा खिलाड़ियों को भी अपना हुनर दिखाने के लिए मंच मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed