फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   paper leak case Vigilance will investigate five including former secretary

पेपर लीक केस: पूर्व सचिव समेत 5 की जांच विजिलेंस के हवाले, पूर्व परीक्षा नियंत्रक व तीन अनुभाग अफसर दायरे में

Sun, 11 Sep 2022 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Sep 2022 07:57 AM IST
सार

पेपर लीक मामले की जांच के दायरे में पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रभार संभाल रहे पूर्व सचिव संतोष बडोनी, अनुभाग अधिकारी (गोपन) बृजलाल बहुगुणा, दीपा जोशी और कैलाश नैनवाल आएंगे। इस संबंध में जल्द ही विजिलेंस टीम बनाकर जांच शुरू कर देगी। 

विज्ञापन
paper leak case Vigilance will investigate five including former secretary
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC

विस्तार

पेपर लीक मामले में अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर भी जांच घूम गई है। शासन ने आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी और तीन अनुभाग अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। इस बाबत शनिवार को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता ललित मोहन सिंह रयाल ने आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


22 जुलाई को स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। 25 जुलाई से गिरफ्तारियों का दौर शुरू हुआ, जो अभी जारी है। अब तक 37 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें आयोग के पूर्व और वर्तमान अफसरों की भूमिका की तरफ शक तो जाता था, लेकिन एसटीएफ को साक्ष्य नहीं मिल पा रहे थे। 
विज्ञापन


ऐसे में पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने आयोग के अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश के लिए शासन को पत्र लिखा था। इस क्रम में शनिवार को विधिवत आदेश हो गए हैं। अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता ललित मोहन रयाल ने विजिलेंस को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दायरे में पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रभार संभाल रहे पूर्व सचिव संतोष बडोनी, अनुभाग अधिकारी (गोपन) बृजलाल बहुगुणा, दीपा जोशी और कैलाश नैनवाल आएंगे। इस संबंध में जल्द ही विजिलेंस टीम बनाकर जांच शुरू कर देगी। आयोग के सचिव रहे संतोष बडोनी को पिछले दिनों निलंबित कर दिया गया था। 

दरोगा भर्ती की शुरू हो चुकी है जांच 

स्नातक स्तरीय परीक्षा में धांधली की जांच के दौरान दर्जनों भर्तियों में घपले की बात सामने आई थी। इनमें से एक 2015 में सीधी दरोगा भर्ती। इसके लिए भी पुलिस मुख्यालय ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की थी। पिछले दिनों शासन से आदेश हो गए थे। निदेशक विजिलेंस अमित सिन्हा का कहना है कि देहरादून सेक्टर में इस मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। टीमों बनाकर अब पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed