फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayati courtyard scattered in folk culture

पंचायती आंगन में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

Wed, 27 Nov 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Panchayati courtyard scattered in folk culture
ूढ़ी दिवाली पर मुंशी गांव में भीमल के होल्ला जला पंचायती आंगन में नृत्य करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार बावर में मंगलवार को औंस पर्व के साथ ही बूढ़ी दिवाली का आगाज हो गया। शाम ढलते ही पंचायती आंगन में लोक संस्कृति की छटा बिखर गई। घरों में लजीज व्यंजन पकाए गए। पंचायती आंगन में लोक कलाकारों ने देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

ढोल-दमाऊ की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। क्षेत्र के सिलगांव, सिलीगोथान, मंजियारना, विशायल, पशगांव, अठगांव, लखवाड़, लाखामंडल, भरम, बाना, पंचगांव, उप्पल गांव, कोरू खत, बहलाड़, तपलाड़ समेत क्षेत्र के कई खतों में यह पर्व मनाया गया। ढोल-दमाऊ की थाप पर लोगों ने सुबह पंचायत स्थान पर होल्ला (भिमल की मशाल) लेकर नृत्य किया। सुबह से ही लोगों ने मंदिरों में जाकर देव स्तुति कर सुख और समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंचायती आंगन में रात भर लोगों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य किया। बाजारों में खासा चहल-पहल देखी गई। घर जाने के लिए वाहनों में भी खासा भीड़ रही। वाहन कम होने के चलते लोगों को छोटे वाहनों में ओवरलोड होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र में भिरुड़ी पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व की खासियत यह है कि यह दिवाली पूरी तरह से इको फ्रेंडली होती है। इसमें पटाखों का शोर नहीं होता। पर्व की शुरुआत से पूर्व लोगों ने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो साल बाद पुरानी परपंरा पर लौटा बाना खत
साहिया। दो साल पूर्व बाना खत के लोगों ने पुरानी रीती-रिवाजों को छोड़ कर पूरी दुनिया के साथ कार्तिक शुक्ल पक्ष की अमावस्या को दिवाली बनाने की परंपरा शुरू की थी, लेकिन इस साल ग्रामीणों ने अपनी लोक संस्कृति की ओर लौटते हुए फिर से बूढ़ी दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत की है। खत के अंतर्गत पंजिया, लुंवाठा, अमराया, दधऊ, बनसार, चापनू गांव आते हैं। इन गांवों में इस साल बूढ़ी दिवाली का जश्न देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed