फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections may be banned but excise enforcement campaign should continue Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand Panchayat Chunav: चुनावों पर भले ही लगी रोक, लेकिन आबकारी का प्रवर्तन अभियान रहेगा जारी

Tue, 24 Jun 2025 12:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:29 PM IST
सार

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी जिला आबकारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बॉर्डर पर प्रवर्तन दलों की तैनाती करके अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Panchayat elections may be banned but excise enforcement campaign should continue Uttarakhand News in hindi
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

पंचायत चुनावों पर भले उच्च न्यायालय ने फिलहाल रोक लगाई हो, लेकिन चुनावों के लिए पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी की आशंका को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। राज्य भर में प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

बीते शनिवार को पंचायत चुनावों की घोषणा होते ही आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला आबकारी अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें आशंका जताई कि चुनावों की घोषणा होते ही तस्करी बढ़ सकती है। आयुक्त ने बॉर्डर पर प्रवर्तन दलों की तैनाती करके अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि निर्देशानुसार सभी जनपदों में चेक पोस्ट पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। बाहर से आने वाले वाहनों की विशेष तौर पर जांच जारी है। इस बीच अलग-अलग जगहों पर तस्करी की शराब पकड़ी जा रही है। उनकी सूचना एकत्र करके जल्द पूरी मात्रा का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका

उन्होंने बताया कि राज्य में टूरिस्ट सीजन भी चल रहा है, जिसके मद्देनजर प्रमुख चेक पोस्ट, खासकर देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में नैनीताल के आसपास प्रवर्तन का अभियान पहले से जारी है। चुनावों की घोषणा होने के बाद आबकारी की प्रवर्तन टीमों को सर्किल स्टाफ के साथ सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed