फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat election program

कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानें...

Thu, 30 Jan 2014 08:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
panchayat election program

उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव के तीन चरणों में विकासखंड स्तर पर निर्वाचन कार्यक्रम तय कर लिया गया है।

विज्ञापन


चुनाव को लेकर तस्वीर साफ
तीन अलग-अलग चरणों में आठ मार्च, 11 मार्च और 14 मार्च को मतदान होगा। तीनो चरणों की मतगणना एक ही साथ होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण भले ही तय न हो पाया हो पर चुनाव को लेकर बहुत हद तक तस्वीर साफ कर दी गई।

पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!
विज्ञापन


शासन की ओर से तैयार किए गए चुनाव कार्यक्रम में आठ मार्च, 11 मार्च और 14 मार्च को मतदान का दिन तय किया गया है। अधिकतर ऊंचाई वाले इलाकों में मतदान आठ मार्च को ही हो जाएगा। अभी आरक्षण पर हालांकि पूरी तरह से तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए कसरत जारी है। सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण की तस्वीर पर बहुत हद तक बदलाव की संभावना कम ही है। हालांकि पहले 2001 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर आरक्षण तय किया गया था।

2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन
इस बार परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर हुआ है। सूत्रों के मुताबिक अभी यह तय नहीं हुआ है कि जिला पंचायतों के आरक्षण के लिए आधार वर्ष कौन सा लिया जाएगा। इससे पहले तैयार किए गए आरक्षण में 1998 को आधार वर्ष बनाया गया था।

पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप

शासन का तर्क था कि राज्य गठन के बाद भी जिलों के गठन में बहुत हद तक बदलाव नही हुआ था। हालांकि जनप्रतिनिधियों की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी।

उत्तरकाशी
8 मार्च- मोरी, पुरोला     
11 मार्च- नौगांव चिन्यालीसौड़
14 मार्च- भटवाड़ी, डुंडा
टिहरी
8 मार्च- भिलंगना, जाखणीधार, चंबा
11 मार्च- थौलधार, जौनपुर, प्रतापनगर
14 मार्च- देवप्रयाग, कीर्तिननगर, नरेंद्रनगर
रुद्रप्रयाग
8 मार्च- ऊखीमठ
11 मार्च- जखोली
14 मार्च- अगस्त्मुनि
चमोली
8 मार्च- नारायणबगड़, थराली, देवाल
11 मार्च- गैरसैंण, कर्णप्रयाग, पोखरी
14 मार्च- जोशीमठ, घाट, दशोली
पिथौरागढ़
8 मार्च- धारचूला, मुन्स्यारी, डीडीहाट
11 मार्च- गंगोलीहाट, बेरीनाग
14 मार्च- कनालीछीना, मूनाकोट, पिथौरागढ़
उधमसिंहनगर
8 मार्च- खटीमा, सितारगंज
11 मार्च- जसपुर, काशीपुर, बाजपुर
14 मार्च- रुद्रप्रुर, गदरपुर
बागेश्वर
8 मार्च- कपकोट
11 मार्च- गरुड़
14 मार्च- बागेश्वर
चंपावत
8 मार्च- पाटी
11 मार्च- लोहाघाट, बाराकोट
14 मार्च- चंपावत
अल्मोड़ा
8 मार्च- सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण
11 मार्च- चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत
14 मार्च- लमगड़ा, धौलादेवी, ताकुल, भैंसियाछाना, हवालबाग
देहरादून
8 मार्च- चकराता, विकासनगर
11 मार्च- कालसी, सहसपुर
14 मार्च- डोईवाला, रायपुर
नैनीताल
8 मार्च- ओखलकांडा, धारी, रामगढ़
11 मार्च- रामनगर, कोटाबाग, बेतालघाट
14 मार्च- भीमताल, हल्द्वानी
पौड़ी गढ़वाल
8 मार्च- नैनीडांडा, वीरोंखाल, रिखणीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण
11 मार्च- दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, एकेश्वर, जयहरीखाल
14 मार्च- पौड़ी, पाबौ, कोट, खिर्सू, कल्जीखाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed