फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat Election Officers and employees will conduct Panchayat elections but will not able to elect Pradhan

Uttarakhand News: पंचायत चुनाव तो कराएंगे लेकिन अपने गांव का प्रधान नहीं चुन पाएंगे, जानिए क्या है वजह

Thu, 17 Jul 2025 08:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Jul 2025 08:40 AM IST
सार

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग वर्ष 2009 से पंचायत चुनाव में लगे हुए कर्मचारियों को यह सुविधा देता आ रहा है। लेकिन उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद से आज तक यहां पंचायत चुनाव में डाक मतपत्र की सुविधा शुरू नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Panchayat Election Officers and employees will conduct Panchayat elections but will not able to elect Pradhan
प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के 40 हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी पंचायत चुनाव तो कराएंगे लेकिन अपने गांव का प्रधान नहीं चुन पाएंगे। इस बार भी पंचायत चुनाव में इन कर्मचारियों को डाक मतपत्र की सुविधा नहीं मिल सकेगी।

विज्ञापन

राज्य के विधानसभा, लोकसभा चुनावों में ड्यूटी करने वाले पुलिस, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, अर्द्धसैनिक सुरक्षा बलों, सेना के जवानों को डाक मतपत्र(पोस्टल बैलेट) की सुविधा मिलती है। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग वर्ष 2009 से पंचायत चुनाव में लगे हुए कर्मचारियों को यह सुविधा देता आ रहा है। लेकिन उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद से आज तक यहां पंचायत चुनाव में डाक मतपत्र की सुविधा शुरू नहीं हो पाई।

विज्ञापन

इस बार राज्य के चुनाव में 11,849 पीठासीन अधिकारी, 47,910 मतदान अधिकारी, 450 सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी, 35,700 सुरक्षा कर्मी मिलाकर 95,909 अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी देंगे। इसी प्रकार 2278 भारी और 3342 हल्के वाहन मिलाकर 5620 वाहन लगाए जाएंगे। इस प्रकार कुल एक लाख से अधिक लोग इस पंचायत चुनाव में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 40,000 अधिकारी, कर्मचारी, चालक ऐसे हैं, जिनके वोट ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में हैं। डाक मतपत्र की सुविधा न होने के कारण ये अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढे़ं...Panchayat Election:  राजनीति की प्राथमिक पाठशाला बना उत्तराखंड का पंचायत चुनाव, युवा प्रत्याशियों का बोलबाला

राज्य के इतिहास में अभी तक पंचायत चुनाव में डाक मतपत्र की सुविधा नहीं दी गई। आसपास के राज्यों में भी डाक मतपत्र की सुविधा नहीं है। इसलिए इन कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने का मौका नहीं मिल पाएगा। -राहुल कुमार गोयल, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed