पंचायत चुनावों के लिए आचार संहिता लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में जून में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए आज शाम चार बजे अधिसूचना आज जारी कर दी गई।
राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
निर्वाचन आयोग के द्वारा प्राप्त जानकार के अनुसार राज्य में तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
नामांकन की तिथि घोषित
निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तराखंड राज्य में पंचायत चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव में 2 से 5 जून के बीच प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।
नाम वापसी के लिए 10 जून की तिथि रखी गई है। इसके बाद प्रत्याशी अपना नाम वापस नहीं ले सकेंगे।
आयोग द्वारा प्रत्याशियों को 11, 14 और 17 जून को चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
इन तिथियों को होंगे चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जून माह के दूसरे पखवाड़े में तीन चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण 18 मई, द्वितीय चरण 21 जून और आखिरी एवं तीसरा चरण का चुनाव 24 जून को होगा।
27 जून को सभी 13 जिलों में एक साथ मतगणना कराई जाएगी।