फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat election, BSP get largest seat.

हरिद्वार: बसपा बना सबसे बड़ा दल, 'किंगमेकर' होंगे निर्दल

Fri, 08 Jan 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 08 Jan 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
panchayat election, BSP get largest seat.

हरिद्वार जिला पंचायत की अंतिम तीन सीटों के परिणाम भी बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। कुल 47 सीटों में से बसपा 15 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी सबसे ज्यादा 18 सीटें जीतकर किंग मेकर की भूमिका में हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 11 सीटें आईं, जबकि भाजपा को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


बुधवार देर रात तक जिला पंचायत की 44 सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया था, जबकि शेष तीन सीटों पर रातभर चली मतगणना के बाद बृहस्पतिवार को स्थिति साफ हो पाई। बृहस्पतिवार के अंक में त्रुटि से कांग्रेस की सीटों की संख्या 14 प्रकाशित हो गई थी, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


परिणाम साफ होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की रणनीति तैयार की जाने लगी है। अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने के लिए कांग्रेस और बसपा की नजर अब निर्दलीय प्रत्याशियों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा-15 , निर्दलीय-18, कांग्रेस-11, भाजपा-3

panchayat election, BSP get largest seat.

बहादराबाद ब्लॉक में कांग्रेस को पांच, बसपा को चार, भाजपा को एक और निर्दलियों को दो सीटें मिली। रुड़की ब्लॉक में कांग्रेस को एक, बसपा को दो, निर्दलियों को छह सीटें मिली हैं। नारसन विकास खंड में कांग्रेस और बसपा को दो-दो, भाजपा को एक तथा निर्दलियों को चार सीटें मिलीं।

लक्सर में कांग्रेस तथा भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। बसपा को चार तथा निर्दलियों को तीन सीटें मिली। खानपुर की दो सीटों में से एक कांग्रेस तथा एक निर्दलीय के खाते में आई। जबकि भगवानपुर ब्लॉक में कांग्रेस को दो, बसपा को तीन, भाजपा को एक तथा निर्दलियों को दो सीटें मिली।

बसपा और कांग्रेस के नेता निर्दलियों में भी सबसे ज्यादा अपने कार्यकर्ताओं के जीतने का दावा कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है।

कांग्रेस में अध्यक्ष की तलाश शुरू

panchayat election, BSP get largest seat.

पंचायत चुनाव में बसपा भले ही आगे निकलती दिखी हो लेकिन कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समीकरण अपने पक्ष में होने का दावा कर रही है।

कांग्रेस का कहना है कि उनके पास जिला पंचायत में निर्दलियों को मिलाकर 25 का आंकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नाम की खोज भी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक पार्टी ने कुल 38 जिला पंचायत सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed