फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paltan Bazar: Tiles started crumbling, people getting injured

पलटन बाजार : उखड़ने लगी टाइलें, चोटिल हो रहे लोग

Fri, 23 Jul 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Paltan Bazar: Tiles started crumbling, people getting injured
पलटन बाजार में उखड़ी टाइलों में उलझकर गिरी युवती।
स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में हाल ही में लगाई गई टाइलें उखड़ने लगी हैं। इनकी वजह से रोज लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में लगी टाइलों के टूटने और उखड़ने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस और व्यापारियों ने एक बार फिर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, पलटन बाजार में हाल ही स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत रंग-बिरंगी टाइलें लगाई गईं थीं। इसका मकसद पलटन बाजार को स्वच्छ और सुंदर दिखाना था, लेकिन जो टाइलें लोगों को अच्छा अनुभव कराने के लिए लगाई गई थीं, उनके कारण लोगों को चोटिल तक होना पड़ रहा है। टाइलें जगह-जगह धंस और उखड़ गई हैं। इनमें उलझकर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी एक युवती का पैर इन टूटी टाइलों में उलझकर मुड़ गया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस प्रकार के हादसे यहां रोज हो रहे हैं। शुरुआत में जब टाइल लगाने का काम हो रहा था, तब व्यापारियों और कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

राजकुमार ने कहा कि जिस प्रकार से एक दो बरसात में ही यह टाइलें उखड़ने लगी हैं, उससे साफ जाहिर है कि घटिया टाइलों को इस्तेमाल कर यहां लोगों के पैसे की बर्बादी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कार्यों की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
टाइलों की जगह हॉटमिक्स सड़क बनाने की मांग
कांग्रेस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने मांग की है कि पलटन बाजार में टाइलों की जगह हॉटमिक्स सड़क का निर्माण किया जाए। कहा कि एक तरफ जहां टाइलें लगातार उखड़ रही हैं, दूसरी तरफ इसके कारण दुकानों में पानी घुस रहा है। कहा कि जब तक नाली का ढलान सही नहीं बनाया जाता तब तक दुकानों में पानी भरता रहेगा। कहा कि यहां टाइलों को उखाड़कर सड़क बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed