{"_id":"5d5a9a548ebc3e89a470c48f","slug":"pakistani-45-pilgrims-reached-for-hemkund-sahib-yatra-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब यात्रा पर पहुंचे 45 पाकिस्तानी श्रद्धालु, एक हफ्ते में पहुंचा दूसरा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब यात्रा पर पहुंचे 45 पाकिस्तानी श्रद्धालु, एक हफ्ते में पहुंचा दूसरा जत्था
Tue, 20 Aug 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के ननकाना से 45 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचा। एक सप्ताह में पाकिस्तान के श्रद्धालुओं का यह दूसरा जत्था हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचा है। मंगलवार को गोविंदघाट से ये श्रद्धालु रवाना होंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के श्रद्धालु प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गोविंदघाट पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे का गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस जत्थे में 20-20 महिला-पुरुष और पांच बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यह दूसरा जत्था है। मंगलवार को ये श्रद्धालु रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचेंगे और बुधवार को हेमकुंड सरोवर में पवित्र स्नान करने के बाद हेमकुंड गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे।
विज्ञापन