फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahalgam ITBP bus Accident: Uttarakhand champawat Injured Major death in Srinagar

Uttarakhand: पहलगाम बस हादसे में घायल चंपावत के सूबेदार मेजर की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 23 Aug 2022 09:22 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 09:22 AM IST
सार

देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह बीते दिनों पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोमवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन
Pahalgam ITBP bus Accident: Uttarakhand champawat Injured Major death in Srinagar
सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत निवासी सूबेदार मेजर की जम्मू में श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) बीते दिनों पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोमवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ा। वे हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। इसके साथ ही उनके और साथी भी घायल हुए थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड: नम आंखों से किया शहीद दिनेश का अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर देख फफक पड़े परिजन

विज्ञापन

कुछ दिन पहले फोन कर कहा था मैं ठीक हूं...

बस हादसे में घायल हुए सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल ने कुछ दिन पहले ही परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने कहा था मैं ठीक हूं। यह सुनकर परिजनों की चिंता दूर हुई थी।लेकिन मंगलवार सुबह परिजनों पर खबर सुनते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूबेदार मेजर नंदन सिंह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे। हादसे से पहले बीते डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में लगी थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय उनकी बस बीती 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी। हादसे में 30 जवान जख्मी हो गए थे। इन्हीं घायल जवानों में नंदन सिंह चम्याल भी थे। सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था।

हादसे की जानकारी के बाद बेटे चेतन चम्याल, त्रिभुवन चम्याल और गौरव सिंग्वाल दिल्ली पहुंचे। सूबेदार मेजर चम्याल के दो बेटे और दो बेटी हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed