फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   padmavati film protest in uttarakhand

उत्तराखंड में ‘पद्मावती’ को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, जानने के लिए करें क्लिक

Tue, 28 Nov 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Nov 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
padmavati film protest in uttarakhand
padmavati Dispute

उत्तराखंड क्षत्रिय महासंघ ने फिल्म ‘पद्मावती’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री से मिले। वहीं हरिद्वार में क्षत्रिय समाज के लोगों ने फिल्म निर्माता भंसाली का पुतला दहन किया। पढ़िए क्या बोले सीएम रावत..

विज्ञापन


उत्तराखंड क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट आरएस राघव का आरोप है कि फिल्म में मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। फिल्म के जारी ट्रेलर में अलाउद्दीन खिलजी का महिमामंडन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे क्षत्रियों एवं सनातन धर्म अनुयायियों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर, महामंत्री एडवोकेट रवि सिंह नेगी, संयोजक रतन सिंह चौहान, सचिव एडवोकेट मनोज राणा, सह सचिव पुष्कर सिंह चौहान, संरक्षक सेवानिवृत्व कर्नल नवरतन सिंह राघव, महेंद्र सिंह नेगी, सुभाष चौहान ने सीएम से फिल्म प्रतिबंध लगाने की मांग की।

इस पर मुख्यमंत्री ‌‌‌त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म का कहा कि वह पहले फिल्म का अवलोकन करेंगे। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हरिद्वार में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला दहन

padmavati film protest in uttarakhand
संजय लीला भंसाली
वहीं हरिद्वार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोगों ने रानीपुर मोड़ पर एकत्रित होकर रानी पद्मावती फिल्म का विरोध किया। लोगों ने जोरदार नारेबाजी कतरे हुए फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया।

रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैरन तले लोग भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। भगत सिंह चौक से रानीपुर मोड तक रैली निकालकर लोगों ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन स्थल पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पद्मावती फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग का निर्णय लिया।

रैली में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, यशपाल सिंह राणा, इंद्रपाल सिंह, डॉ. संजीव तोमर, बाबू सिंह शेखावत, हरि सिंह शेखावत, योगेन्द्र पाल राठौर, वीरेन्द्र कुमार, भारत सिंह चौहान, अशोक लता, सुषमा चौहान, विमला सेंगर, महेन्द्र सिंह नेगी, सौरभ चौहान, अजय, राजीव चौहान, प्रेम सिंह राणा, तिलक सिंह राणा, भूपेन्द्र चौहान, श्याम लाल राठौर, अंकित चौहान, अनिल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed