{"_id":"611184828ebc3e7ba0256580","slug":"packets-of-micronutrients-will-be-delivered-from-door-to-door-from-today-city-news-drn387051769","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को सेहतमंद बनाने को स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को सेहतमंद बनाने को स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पैकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को सेहतमंद बनाने व उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पैकेट बच्चों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का वितरण भी शुरू किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन और स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पैकेट तैयार कर लिए गए हैं। जिन्हें मंगलवार से उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मुहैया कराया जाएगा। जहां से आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के जरिये घर-घर पहुंचाए जाएंगे। माइक्रोन्यूट्रिएंट पैकेट 18 साल तक की उम्र वाले सभी बच्चों को दिए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुकरेती ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला अस्पताल के अलावा मसूरी, ऋषिकेश जैसे उपजिला अस्पतालों और प्रेमनगर, विकासनगर, सहसपुर, चकराता, त्यूनी, साहिया, कालसी जैसे स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजनयुक्त बेड, वेंटिलेटर के साथ ही बच्चों के इलाज को लेकर पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था कर ली गई है। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस प्लांट लगा दिया गया है और अब सेंट्रल आक्सीजन गैस पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है।