{"_id":"5df3ec648ebc3e879c00fec9","slug":"pachwadoon-closes-today-in-protest-against-shisambara-plant-vikas-nagar-news-drn329250260","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में आज पछवादून बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में आज पछवादून बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में पछवादून संयुक्त समिति ने आज पछवादून बंद का एलान किया है। बंद को पछवादून के विभिन्न व्यापार मंडल समिति ने अपना समर्थन दिया है। जिसके चलते सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर और शिमला बाईपास रोड के कई गांवों के बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे।
सुबह 11 बजे समिति के बैनर तले विभिन्न एसोसिएशनों से जुड़े सदस्य और स्थानीय लोग सेलाकुई स्थित दुर्गा कॉम्प्लेक्स में एकत्रित होंगे। जहां से सरकार के खिलाफ प्लांट तक रैली निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने बताया कि प्लांट स्थल पर पहुंचकर समिति के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद भी यदि प्लांट नहीं हटाया जाता है तो लोगों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस बंद में 40 से अधिक गांव की आबादी प्रतिभाग करेगी। बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए ट्रक ऑनर्स समिति और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से भी समर्थन मांगा गया है।