{"_id":"66f6d3177fd55d2e52067a5a","slug":"pachhwaduns-first-waste-to-wonder-park-is-being-built-in-vikasnagar-city-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-511499-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर शहर में बन रहा पछवादून का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर शहर में बन रहा पछवादून का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल आर सेंटर के बाद अब नगर पालिका विकासनगर पहला वेस्ट टू वंडर पार्क बना रही है। इसका सौंदर्यीकरण प्लास्टिक की खाली बोतलों, पुराने टायरों, टिन ड्रम, एंगल आदि अनुपयोगी और पुरानी वस्तुओं से किया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में वेस्ट टू वंडर पार्क के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में पार्क के निर्माण से लोग पुराने और अनुपयोगी सामान के प्रयोग को लेकर जागरूक होंगे। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका की रैकिंग में सुधार की संभावना भी प्रबल होगी।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की थीम ट्रिपल आर है। इसमें कूड़े को कम करने, वस्तुओं के दोबारा प्रयोग और उनके पुनर्चक्रण पर सर्वेक्षण को केंद्रित किया गया। अनुपयोगी वस्तुओं के दोबारा प्रयोग के लिए नगर पालिका ने ट्रिपल आर सेंटर का निर्माण किया था। अब पालिका वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण भी कर रही है। इसके लिए शहीद स्मारक का चयन किया गया था। यहां प्लास्टिक की खाली बोतलों, पुराने टायरों, टिन के ड्रम, लोहे के एंगल, पाइपों आदि से पार्क में कलाकृतियां, गमले, बेंच आदि तैयार किए जाएंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में नगर पालिका को 18 रैंक मिली थी। जबकि, 2022-23 में रैंक 40 था। बीते साल रैकिंग में बड़ा सुधार हुआ था। ट्रिपल आर सेंटर और वंडर पार्क के निर्माण के बाद पालिका प्रशासन रैकिंग और अधिक सुधार की उम्मीद कर रहा है।
अधिशासी अधिकारी विकासनगर बीपी भट्ट ने कहा कि वेस्ट टू वंडर पार्क के लिए शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 10 दिन में कार्य पूरा हो जाएगास। वेस्ट टू वंडर पार्क के निर्माण के बाद शहरवासियों में जागरूकता बढ़ेगी और पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण अतिरिक्त अंक भी मिलेेंगे।