फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pachhwadun lost there match, amit did three goal.

अमित के हैट्रिक के बावजूद हारा पछवादून

Mon, 27 Jun 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
pachhwadun lost there match, amit did three goal.
फुटबॉल - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

73वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग बी डिविजन में बीएससी ब्वायज और बजरंग एफसी की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर आगे के लिए अपनी राह आसान कर ली। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को पवेलियन ग्राउंड में सुंदरवाला एफसी व ठाकुरपुर एफसी जबकि दून स्कूल ग्राउंड में अजबपुर यंग स्टार व केवीएस स्पोर्टिंग के बीच मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन


जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच बीएससी ब्वायज और दून चैलेंजर के बीच खेला गया। पहले हाफ के अंतिम समय तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं पर पहले हॉफ के जब कुछ सेकेंड ही बाकी थे तभी बीएससी ब्वायज के अक्षय ने शानदार गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


4-3 से जीता बजरंग एफसी
दूसरे हाफ में भी अक्षय का शानदार खेल जारी रहा और मैच के 55वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही। दूसरा मैच बजरंग एफसी और पछवादून के बीच खेला गया। पछवादून के अमित ने मैच के 18वें और 21वें मिनट में दो गोल करके टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मैच के 28वें मिनट में बजरंग एफसी के रोहित ने गोल दागकर स्कोर 2-1 पहुंचाया। मैच 55वें मिनट में बजरंग एफसी के गोपाल ने एक गोल करके टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। ठीक 10 मिनट बाद पछवादून के अमित ने अपना तीसरा गोल करके टीम को फिर 3-2 से बढ़त दिला दी।


एफसी के गोपाल ने अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोलकर अपनी टीम को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसी बीच बेहतरीन पास पर शुभम ने 68वें मिनट में गोलकर टीम को 4-3 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed