फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pachhwadoon Vikas Manch expresses grief over the Nepal tragedy.

Dehradun News: नेपाल त्रासदी पर पछवादून विकास मंच ने जताया दुख

Fri, 28 Aug 2026 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Pachhwadoon Vikas Manch expresses grief over the Nepal tragedy.
विकासनगर। नेपाल में आई भीषण त्रासदी पर पछवादून विकास मंच ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष अतुल शर्मा ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भारत नेपाल के साथ खड़ा है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अतुल शर्मा ने कहा कि नेपाल भारत का मित्र और पड़ोसी देश है। दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध भी बेहद मजबूत हैं। ऐसे संकट के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा होना मानवीय दायित्व है। उन्होंने देशवासियों से नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील की। कहा कि संकट की इस घड़ी में राहत और सहयोग से प्रभावित लोगों को हौसला मिलेगा और उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed