फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pachhwadoon, Jaunsar celebrates independence with great pomp

पछवादून, जौनसार बावर में धूमधाम से मना आजादी का जश्न

Mon, 17 Aug 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pachhwadoon, Jaunsar celebrates independence with great pomp
स्वतंत्रता दिवस पर साहिया में स्वच्छता अभियान चलाते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। पछवादून और जौनसार बावर में आजादी का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ न ही प्रभात फेरियां निकाली गईं।
विज्ञापन

हरबर्टपुर स्थित नगर पालिका कार्यालय में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट भी मौजूद रहे। विकासनगर में नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, शम्मी प्रकाश, अंकित जोशी, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य आदि मौजूद रहे। तिलक भवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने ध्वजारोहण किया। विकासनगर तहसील में एसडीएम सौरभ असवाल और कालसी में एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

सेलाकुई नेहरू युवा क्लब झाझरा में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर देवराज, गजे सिंह, संदेश कुमार, सुधीर कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला, रीता देवी, आशा देवी, योगेंद्र सिंह, मौजूद रहे। सुंदर वन भाऊवाला में समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने वहां रहने वाले बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने शहीद अनुसूया प्रसाद को नमन कयिा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाया
साहिया। स्वतंत्रता दिवस पर साहिया नेवी ग्राम पंचायत के लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने बाजार क्षेत्र में अभियान चला कूड़े का निस्तारण किया। इसमें दा नालंदा स्कूल के शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। प्रधान नीलम संवई के नेतृत्व में मुख्य बाजार, मंडी गेट, अस्पताल रोड और साहिया-क्वानू मार्ग पर अभियान चलाया गया। अभियान में प्रधानाचार्य सचिन हेरिस, प्रधान प्रतिनिधि बलजीत संवाई भी मौजूद रहे।
कोरोना योद्धा सम्मानित
साहिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों, नर्सों राजस्व कर्मचारियों और मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे कोरोना योद्धाओं को सम्मानति किया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका दीना राणा, पीटीए अध्यक्ष भीम दत्त वर्मा, सीएचसी साहिया की डॉ. ममता नेगी मौजूद रहीं।
पौधशाला की संचालिका सम्मानित
कालसी। चकराता वन प्रभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी दीपचंद आर्य ने महिला किसान पौधशाला की संचालिका रेखा देवी को सम्मानित किया गया। वर्ष 2016 में चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज अंतर्गत हरिपुर में महिलाओं द्वारा पौधशाला की शुरुआत की गई थी। इस पौधशाला में अब 70 हजार पौधे हैं।

जीआईसी होरावाला में रोपे गए पौधे
सहसपुर। जीआईसी होरावाला में ध्वजारोहण के बाद स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खजान सिंह नेगी, रमेश चंद्र आजाद, रविंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य ओपी सिंह, रविंद्र नेगी, अशोक कुमार, रमेश त्रिपाठी, केएन बद्री, सुनील डबराल, मनोज पोखरियाल, रजनी नेगी मौजूद रहीं।

जीआईसी साहिया में कोरोना फाइटरों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के सदस्य।

जीआईसी साहिया में कोरोना फाइटरों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के सदस्य।- फोटो : VIKAS NAGAR

स्वतंत्रता दिवस पर नागथात में पौधरोपण करते लोग।

स्वतंत्रता दिवस पर नागथात में पौधरोपण करते लोग।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed