Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Owls at risk during Diwali; Forest Department on alert

Dehradun News: दिवाली पर उल्लू की जान पर संकट, वन विभाग अलर्ट पर

Fri, 06 Nov 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 06 Nov 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Owls at risk during Diwali; Forest Department on alert
- आरक्षित वन क्षेत्रों की सभी बीट में बरती जा रही चौकसी, अधिकारी भी कर रहे पेट्रोलिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। मां लक्ष्मी का वाहन माने जाने वाले उल्लू की दीपावली पर तंत्र-मंत्र और कथित तांत्रिक क्रियाओं के लिए की जाने वाली पूजा को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र के सभी आरक्षित वनों में चौकसी बढ़ा दी है। उल्लुओं की तस्करी और अवैध शिकार पर अंकुश लगाने के लिए सभी बीट को अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अधिकारी जंगल से निकलने वाले रास्तों व आबादी से सटी सीमाओं पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
दीपावली को मां लक्ष्मी की आराधना और सुख-समृद्धि का पर्व माना जाता है। अंधविश्वास के चलते पर्व पर उल्लुओं के अवैध शिकार और तस्करी का खतरा भी बढ़ जाता है। बताया जाता है कुछ तांत्रिक भोले-भाले और लालची लोगों को धन प्राप्ति का झांसा देकर उल्लू के अंगों का तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल करने के दावे करते हैं। उल्लू की चोंच, पंजे और पंख समेत अन्य अंगों को कथित तांत्रिक क्रियाओं में इस्तेमाल करने की अफवाहों के कारण इसकी मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर शिकारी और तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। उल्लूओं की तस्करी व शिकार की आशंकाओं के चलते कालसी वन प्रभाग की तिमली और झाझरा रेंज के जंगलों से लेकर चकराता वन प्रभाग के रामपुर मंडी तक वनकर्मी रातभर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

तिमली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विनय नौटियाल, रामपुर मंडी के वन क्षेत्राधिकारी आनंद रावत और झाझरा रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया दीपावली पर उल्लुओं की तस्करी की आशंका को देखते हुए सभी बीट अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी जंगल के रास्तों और आबादी से सटे क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed