फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   outsource employees will be in cantract in seven year.

आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, एक साल पहले ही संविदा में

Thu, 22 Dec 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Dec 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
outsource employees will be in cantract in seven year.
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया फैसला - फोटो : file photo

आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए कैबिनेट ने और ढील दे दी है। इसके पहले तय हुआ था कि आठ साल तक आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों को संविदा पर मान लिया जाएगा। लेकिन बुधवार को कैबिनेट ने एक साल अवधि घटाकर सात साल कर दी है। इससे बहुत से कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


आउट सोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या हजारों में है। उपनल के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या लगभग 15 हजार है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के कर्मचारी काम कर रहे हैं। कार्यावधि एक साल कम कर दिए जाने से बहुत से कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा काम पर न आने वाले कर्मचारियों को भी कैबिनेट ने राहत दी है।
विज्ञापन


पिछली कैबिनेट में इन कर्मचारियों को सोमवार तक काम पर आने की हिदायत दी गई थी। लेकिन बहुत से कर्मचारी काम पर न नहीं आए थे। इस पर बुधवार को कैबिनेट ने बृहस्पतिवार तक के लिए काम पर आने का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राहत

outsource employees will be in cantract in seven year.
हरीश रावत

साथ ही यह भी कहा है कि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। जिस अवधि में वे कार्य से विरक्त रहे हैं, उसे अतिरिक्त कार्य कराकर या अवकाश में समायोजित कर लिया जाएगा। इसके साथ ही बहुत दिनों से कार्य पर नहीं आ रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राहत दी गई है। उनसे कहा गया है कि कार्य पर आ जाएं जिसे अवधि में कार्य नहीं किया गया। उसे अतिरिक्त कार्य कराकर समायोजित किया जाएगा।

केंद्रीय परियोजना कर्मियों से भी वादा
प्रदेश में बंद हो चुकीं केंद्र सरकार की परियोजनाओं में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को राहत देने का भी कैबिनेट ने वादा किया है। कैबिनेट ने कहा कि कार्मिंक विभाग इन कर्मचारियों को ध्यान में रखकर सेवा शर्तें और नियमावली तैयार करे। सरकारी विभागों में जब नियमित भर्ती की जाएगी तो इन कर्मचारियों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed