Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outrage within Arya Samaj over attack on Gurukul Kangri registrar

Dehradun News: गुरुकुल कांगड़ी के रजिस्ट्रार पर हमले से आर्य समाज में आक्रोश

Thu, 05 Nov 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Outrage within Arya Samaj over attack on Gurukul Kangri registrar
देहरादून। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. सत्यदेव निगमालंकार पर अराजक तत्वों की ओर से किए गए जानलेवा हमले की आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरांचल, उत्तराखंड ने कड़ी निंदा की है। सभा ने इसे केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि महर्षि दयानंद सरस्वती और स्वामी श्रद्धानंद की विचारधारा, वैदिक परंपराओं और संपूर्ण आर्य समाज पर आघात बताया है। सभा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष में गुरुकुल जैसी शिक्षा और संस्कारों की तपोभूमि पर हिंसा की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संकट की घड़ी में पूरा आर्य समाज प्रोफेसर के साथ खड़ा है। सभा ने चेतावनी दी कि गुरुकुल परिसर में गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों की सुरक्षा, स्वाभिमान और वैदिक मूल्यों की रक्षा के लिए कानूनी और सामाजिक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed