फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Output by various industries fell 25 per cent

उद्योगों के उत्पादन में 25 फीसदी तक गिरावट

Mon, 29 Jul 2013 04:38 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
Output by various industries fell 25 per cent

आपदा के बाद से प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो गई है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों को भुगतना पड़ रहा है। इस वजह से उद्योगों के उत्पादन में 25 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। ऐसे में कई उद्योगपतियों ने अपनी इकाइयों के विस्तार की योजना टाल दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें

इस साल गर्मी की शुरुआत से ही बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने खुद ही कटौती का शेड्यूल जारी किया था। तभी से औद्योगिक इकाइयों में कटौती हो रही है। आपदा के बाद स्थिति और बदहाल हो गई है। रोजाना पूरे प्रदेश में कई घंटे की कटौती हो रही है। कई जगहों पर तो 15 घंटे तक बिजली गुल रहती है, जिसका असर उद्योगों पर दिखा। इस दौरान कई औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन ठप रहा।
विज्ञापन


राज्य में पहले जैसी बिजली की स्थिति नहीं रही। गर्मी हो या बरसात औद्योगिक क्षेत्रों में कटौती से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। जिससे उद्यमियों ने इकाइयों के विस्तार की योजनाएं टाल दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ उत्तराखंड

किस औद्योगिक क्षेत्र में कितनी देर बिजली गायब रहे, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। इससे औद्योगिक इकाइयों को बड़े पैमाने पर मजदूरी का नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
-महेश शर्मा, महासचिव इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन

केवल आपदा के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक बिजली कटौती की गई। अब चंद घंटे कटौती की जा रही है। इससे उद्योगों पर अधिक असर नहीं पड़ रहा।
-एके जौहरी, प्रबंध निदेशक ऊर्जा निगम

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed