फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outbreak of swine flu in Uttarakhand be careful

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, देहरादून में पांच मरीजों पुष्टि, सात की हो चुकी मौत

Fri, 18 Jan 2019 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Jan 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of swine flu in Uttarakhand be careful
swine flu

देहरादून  में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को राजधानी में पांच और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। वहीं, दून अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। उनके सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि मैक्स और सिनर्जी अस्पताल में पांच मरीजों में संदिग्ध फ्लू के लक्षण मिले थे। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए एनसीडीसी भेजे गए थे। शुक्रवार को पांचों मरीजों की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

वहीं, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, मैक्स अस्पताल और सिनर्जी अस्पताल में एक-एक मरीज का उपचार पहले से चल रहा है। उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध मरीज दून अस्पताल में भी भर्ती हैं। उनके सैंपल भी जांच के लिए एनसीडीसी भेजे गए हैं।

इससे पहले सात मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। तीन जनवरी को मैक्स अस्पताल में पहले मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। उसके बाद छह मरीजों की मौत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हो चुकी है। 

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य इन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं।
1. बुखार
2. तेज ठंड लगना
3. गला खराब हो जाना
4. मांसपेशियों में दर्द होना
5. तेज सिरदर्द होना
6. खांसी आना
7. कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं। 
 
विज्ञापन

ऐसे करें अपना बचाव 

1. खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें।
2. आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें।
3. खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें।
4. सहज एवं तनावमुक्त रहिए। तनाव से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। 
5. खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें। 
7. सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग 7-9 घंटे) नींद लें।  

स्वाइन फ्लू को लेकर ऊधमसिंह नगर में अलर्ट

स्वाइन फ्लू से संक्रमित रोगियों की देहरादून में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऊधमसिंह नगर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला और ब्लॉक स्तर पर रेपिड रिस्पांस टीम को सचेत कर दिया है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय टीम गठित कर एसीएमओ डॉ. खन्ना, फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल और पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरबी वर्मा को इसमें शामिल किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. उदय शंकर ने जिला अस्पताल के पीएमएस, एलडी भट्ट संयुक्त चिकित्सालय काशीपुर व नागरिक अस्पताल खटीमा के अधीक्षकों के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी केलाखेड़ा, नारायण नगर प्रभारियों को भी पत्र लिखकर स्वाइन फ्लू के संक्रमित मरीजों के पहुंचने पर उपचार व सूचना देने को कहा है।

साथ ही सरकारी स्कूलों के प्रिसिपल को भी इसकी सूचना देते हुए कहा कि किसी विद्यार्थी के संक्रमित होने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। कहा कि स्वाइन फ्लू का जिले में अभी तक कोई भी मरीज नहीं मिला है। मरीजों के उपचार के स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त दवाएं व उपचार की पूरी व्यवस्था है। टीम स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों का भी स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। बता दें कि पिछले वर्ष फरवरी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित अलाइंस सिटी निवासी एक महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed