{"_id":"658f1b28bc55d0e91e055bc5","slug":"organization-of-the-third-day-of-womens-wushu-dehradun-news-c-5-1-drn1032-317919-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्मिता थापा, पायल और सुहानी ने सेमीफाइनल बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्मिता थापा, पायल और सुहानी ने सेमीफाइनल बनाई जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I-परेड ग्राउंड में खेलो इंडिया महिला वुशू लीग नार्थ जोन का तीसरा दिन
I
I-परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल में महिला वुशू लीग का समापन आजI
परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल में महिला वुशू लीग के तीसरे दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वुशू खेल में कई खिलाड़ियों ने क्वाटर फाइनल में प्रतिभाग कर अलगे राउंड में अपनी जगह बनाई। इसमें उत्तराखंड की स्मिता थापा, पायल और सुहानी धीमान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
महिला वुशू लीग के शंशो इवेंट के जूनियर और सीनियर बालिका वर्ग में 52 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तराखंड की स्मिता थापा और पायल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं सीनियर वर्ग में जम्मू- कश्मीर की आयरा और हरियाणा की किरण भी सफलतापूर्वक सेमीफाइनल के लिए चयनित की गई।
भारवर्ग 48 किलोग्राम सीनियर बालिकाओं में उत्तराखंड की सुहानी धीमान, चंडीगढ़ की रोशनी और दिल्ली की प्रीति ने भी क्वाटर फाइनल मैच जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। ताउलू इवेंट में सीनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता शुक्रवार को समाप्त हो गई थी जबकि सब जूनियर और जूनियर बालिका वर्ग के चांगक्वान और ननक्वान के इवेंट का समापन महिला वुशू लीग के आखिरी दिन होगा।