फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Organ transplant facility will start soon in Doon Hospital

Dehradun News: दून अस्पताल में जल्द शुरू होगी अंग प्रत्यारोपण सुविधा

Sat, 08 Jul 2023 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Organ transplant facility will start soon in Doon Hospital
उत्तराखंड में अंग प्रत्यारोपण के लिए जल्द ही दून अस्पताल में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट (सोटो) का सेंटर शुरू होने वाला है। इससे लिवर, किडनी, हार्ट, रेटिना ट्रांसप्लांट आदि की अनुमति के लिए चंडीगढ नहीं जाना पड़ेगा। दून अस्पताल के सेंटर में सबकी इजाजत मिलेगी। शुक्रवार को दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने पुरानी ओटी को इसके लिए चिह्नित की और कार्यदायी संस्था के साथ चर्चा भी की। दून अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

डॉ. सयाना ने बताया कि सोटो के लिए भारत सरकार की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा गया था। इजाजत मिलने से पहले की सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इसकी अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद दून अस्पताल में ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होगी। दून अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ. मनोज विश्वास ने बताया कि नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट (नोटो) के तहत रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट (रोटो) होता है। इसके बाद राज्य स्तर पर स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट (सोटो) का गठन होता है। उत्तराखंड में अंग प्रत्यारोपण के लिए रोटो के तहत चंडीगढ से इजाजत लेनी पड़ती थी। इसलिए उत्तराखंड में सोटो की मांग की गई, ताकि मरीजों की इधर उधर न जाना पड़े।
विज्ञापन


दो नई ओटी बनाई जाएंगी
डॉ. मनोज ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अंग प्रत्यारोपण के लिए पुरानी ओटी में जगह निर्धारित कर दी गई है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दो ओटी बनाई जाएंगी। एक किडनी देने वाले और एक किडनी लेने वाले मरीज के लिए होगी। इसके साथ ही पांच बेड के किडनी ट्रांसप्लांट वार्ड की जगह चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed