{"_id":"6a57e697187bee72ad0492e6","slug":"orders-issued-for-an-inquiry-into-illegal-encroachment-and-felling-of-trees-in-the-mussoorie-forest-division-dehradun-news-c-5-drn1043-1018789-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी वन प्रभाग में अवैध कब्जे और कटान की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी वन प्रभाग में अवैध कब्जे और कटान की जांच के आदेश
विज्ञापन
देहरादून। मसूरी वन प्रभाग के तहत अवैध कब्जे और कटान की शिकायत की जांच होगी। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान की शिकायत पर प्रमुख सचिव वन रमेश कुमार सुधांशु ने मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल को जांच के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रकरण की जांच कर की गई कार्रवाई से शासन को अवगत कराया जाए।
भाजपा ने जुगरान ने कहा था कि मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग कोल्हूखेत के 15 किलोमीटर के दायरे में वन भूमि, आरक्षित वन भूमि, चारागाह, जंगल झाड़ी पर अवैध कब्जे, जंगलों का कटान किया जा रहा है। कुछ लोग पिछले कई दिनों से अवैध कटान व कब्जे कर क्षेत्र में इसकी प्लॉटिंग कर रहे हैं। मामले की प्रमुख सचिव वन से शिकायत की गई थी। जिस पर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल को जांच के आदेश दिए गए हैं। जुगरान के मुताबिक प्रकरण में वन विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका को भी देखा जाना चाहिए। आरोप है कि इतने बड़े स्तर पर अवैध कब्जे बिना मिलीभगत के नहीं हो सकते।