फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Orders for investigation against teachers employed in Uttarakhand with diplomas from Monad University

फर्जीवाड़ा: मोनाड यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा लेकर यूपी-बिहार ही नहीं उत्तराखंड में भी पा ली नौकरी, जांच के आदेश

Mon, 08 Dec 2025 08:42 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Dec 2025 08:42 AM IST
सार

 मोनाड यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा लेकर यूपी-बिहार ही नहीं उत्तराखंड में भी कई लोगों ने नौकरी पा ली। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है। कई राज्यों में फर्जी डिग्री-डिप्लोमा बांटने के लिए यूनिवर्सिटी चर्चाओं में आई थी।

विज्ञापन
Orders for investigation against teachers employed in Uttarakhand with diplomas from Monad University
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश की मोनाड यूनिवर्सिटी से कुछ लोग डिग्री-डिप्लोमा लेकर यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी सरकारी नौकरी पा चुके हैं। जो शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि यूपी से डीएलएड कर भर्ती हुए शिक्षकों का 19 दिसंबर 2025 को उप शिक्षा अधिकारी के सामने स्थायी निवास के दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन

यूपी एसटीएफ की जांच में हापुड की मोनाड यूनिवर्सिटी से फर्जी डिग्री बनाने का मामला सामने आया था। जांच में यह भी आया कि इस डिग्री-डिप्लोमा के आधार पर महाराष्ट, बिहार और हरियाणा में भी कई लोग नौकरी पा चुके हैं। अमर उजाला में प्रदेश में 2917 बेसिक शिक्षक के पदों पर भर्ती में हो रहा खेल शीर्षक खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग ने पड़ताल की तो पता चला कि यूपी से कई लोग डीएलएड करने के बाद उत्तराखंड में सहायक अध्यापक प्राथमिक के पदों पर भर्ती हो गए हैं। सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती होने वालों में कुछ लोग हापुड की मोनाड यूनिवर्सिटी से बीएलएड किए हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

यूपी से डीएलएड कर उत्तराखंड में भर्ती हुए 37 शिक्षकों की सूची जारी

शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश से डीएलएड व बीएलएड करने के बाद उत्तराखंड में सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के पद पर भर्ती हुए 37 शिक्षकों की सूची जारी की है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले के स्कूलों में तैनात इन शिक्षकों को विभाग ने स्थायी निवास के दस्तावेजों के मिलान के लिए तलब किया है।

एक अभ्यर्थी एक समय में दो राज्यों का स्थायी निवासी कैसे

जिला शिक्षा अधिकारी टिहरी नरेश कुमार ने जारी आदेश में कहा, अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश के स्थायी निवास के आधार पर डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त किया। ऐसे अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड के स्थायी निवास के आधार पर सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। एक अभ्यर्थी एक समय में दो राज्यों का स्थायी निवासी कैसे हो सकता है। इन शिक्षकों ने तथ्यों को छिपाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी पाई है। यदि ये एक राज्य के स्थायी निवासी सही हैं तो दूसरे राज्य के अवैध माने जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार जनजातीय स्कूल के छात्र पढ़ेंगे गीता का पाठ, पाठ्यक्रम में किया गया शामिल

यूपी एसटीएफ जांच में यह बात आई सामने

देहरादून। यूपी एसटीएफ की जांच में यह बात सामने आई कि मोनाड यूनिवर्सिटी से करीब एक लाख फर्जी डिग्री बनाई गई। इसमें से 200 से ज्यादा लोग विभिन्न राज्यों में सरकारी नौकरी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed