फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Order issued for inquiry against officials over electricity connection provided on disputed land Uttarakhand

Uttarakhand: विवादित भूमि पर दिया बिजली कनेक्शन, अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश, सूचना आयोग ने लिया संज्ञान

Wed, 08 Jul 2026 11:46 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

विवादित भूमि पर बिजली कनेक्शन दिए जाने और उससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने में टालमटोल के मामले में राज्य सूचना आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश देते हुए पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Order issued for inquiry against officials over electricity connection provided on disputed land Uttarakhand
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालती कार्रवाई में उलझी एक विवादित भूमि पर बिजली कनेक्शन जारी करना बिजली विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ गया। विभाग के सूचना अधिकारी ने बिजली कनेक्शन देने संबंधी जानकारी देने में भी आनाकानी की। इससे नाराज उत्तराखंड सूचना आयोग ने इस मामले से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

मामला हरिद्वार जिले के निरंजनपुर (लक्सर) के रहने वाले परमबीर दत्तक से जुड़ा है। उन्होंने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, विद्युत वितरण उपखंड रायसी से सूचना के अधिकार के अंतर्गत कुछ जानकारी मांगी थी। सूचना न मिलने पर उन्होंने प्रथम विभागीय अपील और फिर सूचना आयोग में द्वितीय अपील दाखिल की।

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता ने इस बात के लिखित प्रमाण दिए कि उन्होंने भूमि के विवादित होने और इस पर बिजली कनेक्शन न देने का अनुरोध किया था। इस संदर्भ में उन्होंने अन्य विभागों और अधिकारियों को भी अवगत कराया था। उनका आरोप है कि इस सूचना के बाद भी अधिकारियों ने दूसरे पक्ष को बिजली दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले उठे थे सवाल, नहीं हुआ खुलासा

आयोग के कड़े निर्देश

राज्य सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर ने अधिकारी के इस व्यवहार को अनुचित पाया। संबंधित सूचना देने में अनाकानी करने को भी उन्होंने गंभीर लापरवाही माना। उन्होंने लोक सूचना अधिकारी को आदेश दिया कि इस मामले की सभी मांगी गई सूचना वे अपीलकर्ता को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed