फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Order-for-trial-against-policemen

Dehradun: पुलिसकर्मी समेत दो के खिलाफ मुकदमे के आदेश, मारपीट कर पीड़ित से छोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

Thu, 02 Mar 2023 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2023 04:39 PM IST
सार

आरोप है कि सिपाही ने मारपीट के बाद पीड़ित से उसे छोड़ने के नाम पर 4500 रुपये भी लिए थे।

विज्ञापन
Dehradun:  Order-for-trial-against-policemen
मुकदमे के आदेश - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चौकी बुलाकर मारपीट करने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने सिपाही और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि सिपाही ने मारपीट के बाद पीड़ित से उसे छोड़ने के नाम पर 4500 रुपये भी लिए थे। मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


अधिवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि मामला लक्ष्मण चौक चौकी का है। इस मामले में रंगेश राम निवासी कांवली रोड, शिवाजी मार्ग की तरफ से सीजेएम कोर्ट में शिकायत की गई थी। रंगेश की सुरेश राम नाम के व्यक्ति से 30 जनवरी को कहासुनी हुई थी। अगले दिन सुबह वह काम पर चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान 11 बजे के करीब रंगेश को लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी से फोन आया। बताया गया कि सुरेश राम ने उनके खिलाफ शिकायत की है। इसलिए चौकी आना होगा। पीड़ित चौकी गया। आरोप है कि चौकी में तैनात सिपाही राहुल ने उसकी चमड़े के पट्टे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गालीगलौज करते हुए छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये मांगे गए। इस दौरान रंगेश की पत्नी चौकी पहुंची। उसने पति को छोड़ने की गुहार लगाई। आरोप है कि पत्नी से साढ़े चार हजार रुपये लेकर छोड़ा गया। इसके बाद पीड़ित घर पहुंचा तो उसे दर्द हुआ।


उसने दून अस्पताल में उपचार और मेडिकल कराया। इसके बाद चौकी जाकर तहरीर देनी चाही तो पुलिस ने भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली और एसएसपी कार्यालय में शिकायत भेजी। दोनों जगह जब कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने बुधवार को इंस्पेक्टर कोतवाली को राहुल और सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed