फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Orange alert in Uttarakhand today CM meritorious student incentive scholarship examination postponed

Uttarakhand Weather: प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित

Tue, 12 Aug 2025 12:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा फिर स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज भी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इससे पहले आठ जुलाई को परीक्षा होनी थी।

विज्ञापन
Orange alert in Uttarakhand today CM meritorious student incentive scholarship examination postponed
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद आज होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। जूनियर और माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए 347 केंद्रों में होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल होना था।

विज्ञापन

पहले आठ जुलाई को होनी थी परीक्षा

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा पहले आठ जुलाई को होनी थी। जिसे पूर्व में पंचायत चुनाव की वजह से स्थगित कर इसे 12 अगस्त को किए जाने का निर्णय लिया गया, लेकिन अब मौसम विभाग की चेतावनी के बाद इसे फिर से स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: ऋषिगंगा की आपदा के बाद भू-वैज्ञानिकों ने अर्ली वार्निंग सिस्टम बताया था जरूरी, नहीं हुई कोई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है योजना

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति हर महीने 600 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed