{"_id":"8ee85890504225cba251bc50d23c12b5","slug":"optional-hwy-stored-on-the-power-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर जाम किया वैकल्पिक हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर जाम किया वैकल्पिक हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से हलकान नगरी कसबे के लोग सड़क पर उतर आए। नगरी कोटपुन्नू वैकल्पिक हाईवे के बीच प्रदर्शनकारियों ने पत्थर लगा दिए और टायर जलाकर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कहा कि यदि बिजली संकट को दूर करने के लिए विभाग ने त्वरित रूप से व्यवस्था नहीं की तो उन्हें आंदोलन चलाना होगा। ऐसे में कायदा कानून की समस्या के लिए प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल राणा प्रताप सिंह, करण सिंह और राकेश सैनी ने कहा कि नगरी कसबे में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। हैरानी की बात है कि बिजली विभाग ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का दावा करता है लेकिन दो दिन चलने के बाद ही ट्रांसफार्मर फिर से जल जाता है।
विज्ञापन
बिट्टू कुमार, कमल किशोर, गणेश सैनी, शम्मी कुमार और विक्की सैनी ने कहा कि ट्रांसफार्मर स्थापित भी हो जाए तो दिन में चौदह घंटे तक बिजली कटौती की जाती है। कई मोहल्लों में तो इससे भी बुरा हाल है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक महीने के दौरान तीन दफा ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। नगरी के बत्ती मोड़ इलाके में सबसे ज्यादा परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि बिजली विभाग से इस बाबत कई दफा मांग की गई लेकिन कहीं पर भी कोई असर होता नहीं दिखाई दिया। यह दर्शाता है कि नगरी कसबे के प्रति विभाग का रवैया उपेक्षा से भरा हुआ है। बाद में यातायात को बहाल कर दिया गया।