फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition to the ordinance by playing a snout

डौंर-थकुली बजाकर करेंगे अध्यादेश का विरोध

Tue, 20 Aug 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the ordinance by playing a snout
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधा बहाल रखने के लिए सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के विरोध में स्थानीय लोग डोंर-थकुली बजाकर प्रदर्शन करेंगे। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के तहत 24 अगस्त को परेड मैदान से डौंर-थकुली रैली निकालकर सरकार के निर्णय का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान से जुड़े सदस्यों ने सोमवार को धरनास्थल पर बैठक कर सरकार के निर्णय की निंदा की। हिल डेवलपमेंट मिशन के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से मिले टैक्स को पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुख-सुविधाओं पर खर्च करने जा रही है। इसी राजनीतिक मनोवृत्ति के कारण प्रदेश का विकास ठप हो गया है। पहले मलिन बस्तियों और अब पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए अध्यादेश लाकर सरकार ने साबित कर दिया है, कि उनके लिए राज्य के मूल निवासी, यहां की समस्याएं और लोगों की परेशानियां कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार के इस जनविरोधी फैसले के प्रति एकजुट करने के उद्देश्य से सड़कों पर आंदोलनकारी करने के साथ ही गेट मीटिंग और नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। बैठक में अभियान के संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मदन सिंह भंडारी, संजय कुंडलिया, प्रकाश चंद्र थपलियाल, प्रकाश चंद्र गौड़, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, अंकित बिष्ट, रोहित ध्यानी, विरेश चौधरी, कमलकांत कुकसाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed