फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition is spreading lies in Ankita murder case: BJP

अंकिता हत्याकांड: प्रदेश भाजपा ने लगाया विपक्ष पर झूठ परोसने का आरोप, कहा- सबूत-गवाह मिटाने का भ्रम फैलाया

Wed, 21 Dec 2022 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिदिन साक्ष्य व गवाह मिटाने का राग अलापने वालों को एसआईटी की रिपोर्ट का अवलोकन करने की जरूरत है। कहा कि जांच एजेंसी आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने के लिए प्रयासरत है। यह भी अतिरिक्त सुबूत हो सकते हैं।

विज्ञापन
Opposition is spreading lies in Ankita murder case: BJP
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने अंकिता हत्याकांड मामले में विपक्ष पर झूठ परोसने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि एसआईटी की कोर्ट में पेश चार्जशीट सरकार और उन लोगों की मंशा को प्रदर्शित करती है, जो इस जघन्य हत्याकांड से आहत हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिदिन साक्ष्य व गवाह मिटाने का राग अलापने वालों को एसआईटी की रिपोर्ट का अवलोकन करने की जरूरत है। जांच एजेंसी ने 97 गवाहों और फोरेंसिक सबूत रखे हैं। वहीं स्पेशल सर्विस और वीआईपी पर भी संदेह को निर्मूल किया गया है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता इस पर लगातार गुमराह और झूठ परोसते रहे हैं। एसआईटी की रिपोर्ट ने उन तमाम राजनैतिक व गैर राजनैतिक आशंकाओं व प्रश्नों का कानूनी जवाब दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने सबूत-गवाह मिटाने का भ्रम फैलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौहान ने दावा किया कि जिन तथ्यात्मक व फोरेंसिक साक्ष्यों का जिक्र रिपोर्ट में किया गया है वह दोषियों को अपने किये की कठोरतम सजा दिलाने के लिए पर्याप्त हो सकते है। इसके अलावा जांच एजेंसी आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने के लिए प्रयासरत है। यह भी अतिरिक्त सुबूत हो सकते हैं।


 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच को लेकर दायर याचिका खारिज

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस दुखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील रुख व सख्त कार्रवाई को लेकर पहले दिन से संतुष्ट थी। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद न्याय मिलने को लेकर उनका भरोसा और अधिक बढ़ गया है। धामी सरकार की त्वरित और कठोरतम कार्रवाई के तहत आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाना, फास्ट ट्रैक कोर्ट की संस्तुति एवं अब नार्को टेस्ट को लेकर प्रयास करना कांग्रेस नेता पचा नही पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed