फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: youth head was smashed with hammer after he When protesting against encroachment of land

Dehradun: जमीन पर कब्जे का किया विरोध तो हथौड़े से फोड़ दिया युवक का सिर, 50 से 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Jan 2023 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2023 05:17 PM IST
सार

शनिवार को वेद गुप्ता जमीन पर कब्जा करने की नीयत से 50-60 लोगों को साथ लेकर ताड़बाड़ कर रहा था। कृष्ण गोपाल राठौड़ मौके पर गए और काम रुकवाने का प्रयास किया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी।

विज्ञापन
Dehradun: youth head was smashed with hammer after he When protesting against encroachment of land
युवक से मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के सिर पर हथौड़े से वार किया और फरार हो गए। परिजनों के हंगामे के बाद प्रेमनगर थाने की पुलिस ने 50 से 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रेमनगर निवासी योगिता राथौड़ ने वेद गुप्ता, नितीश गुप्ता, बबीता गुप्ता समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति कृष्ण गोपाल राठौड़ की पैतृक भूमि आरकेडिया ग्रांट स्मिथनगर में है। शनिवार को वेद गुप्ता जमीन पर कब्जा करने की नीयत से 50-60 लोगों को साथ लेकर ताड़बाड़ कर रहा था। कृष्ण गोपाल राठौड़ मौके पर गए और काम रुकवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी। इस दौरान आरोपियों ने कृष्ण गोपाल पर हमला बोल दिया। आरोप है कि वेद गुप्ता ने हथौड़े से और उसके बेटे नितीश ने लोहे की रॉड से कृष्ण गोपाल पर जानलेवा हमला किया। उनका दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर, घायल के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही प्रेमनगर थाने में हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश को भी नहीं माना वेद गुप्ता
कोर्ट में नकली जमानती खड़ा करने के 1994 के एक मामले में अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह की अदालत ने वेद गुप्ता समेत दो की अपील खारिज कर दी थी। पिछले साल 15 दिसंबर को वेद गुप्ता को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो नहीं हुआ। वेद गुप्ता ने ही कुछ दिन पहले कैंट बोर्ड के कर्मचारियों की शिकायत सीबीआई से की थी। जिसके बाद सीबीआई ने कैंट बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा और क्लर्क रमन अग्रवाल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed