फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Prahar launched against cyber criminals

Dehradun News: साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार शुरू

Sat, 12 Apr 2025 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Operation Prahar launched against cyber criminals
देशभर के 337 साइबर अपराधियों के खिलाफ एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इसके तहत 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी अपराधी उत्तराखंड में दर्ज 200 से अधिक मुकदमों में नामजद हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध अपराधी भी हैं। इन सभी का पहले सत्यापन होगा। इसके बाद इनके खिलाफ गिरफ्तारी और नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में विशेष टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराध के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में देशभर के कई राज्यों में छिपे साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में अपराधियों को चिह्नित किया गया है। इन पर कार्रवाई के लिए एसपी एसटीएफ स्वप्न किशोर सिंह और डीएसपी साइबर अंकुश के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है। प्रथम चरण में 17 राज्यों के 272 संदिग्ध अपराधियों और दूसरे चरण में 12 राज्यों के 65 अपराधियों का सत्यापन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बहुत से अपराधियों की गिरफ्तारी की जानी है। जबकि, कई को जांच में सहयोग करने संबंधी नोटिस जारी किए जाने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed