फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Prahar: Fraudster with bounty of Rs 25,000 arrested

ऑपरेशन प्रहार: 25000 रुपये का इनामी जालसाज गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Operation Prahar: Fraudster with bounty of Rs 25,000 arrested
वसंत विहार पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक महिला के पति की फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाकर करोड़ों की संपत्ति किसी और को बेच दी थी। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन




एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि उषा शर्मा निवासी विजय पार्क एक्सटेंशन ने पुलिस को जनवरी को शिकायत की थी। शर्मा ने बताया था कि अब्दुल सत्तार, रईस और ज्ञान सिंह ने उन्हें संपत्ति पर बैंक लोन दिलाने की बात कही थी। उन्हें लोन की जरूरत थी तो वह तैयार हो गईं, लेकिन लोन नहीं मिला, बाद में पता चला कि उनकी संपत्ति किसी और को बेच दी गई है। इसके लिए इन तीनों ने उषा शर्मा के पति जगत प्रकाश की ओर से एक फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाई थी।
विज्ञापन




पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में ज्ञान सिंह मुख्य आरोपी था। वह लगातार फरार चल रहा था। उस पर पिछले दिनों 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी ज्ञान सिंह निवासी नोधी माजरा, आनंदपुर साहिब पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed