{"_id":"61f84141290c826eca780e1b","slug":"operation-of-12-volvo-buses-running-from-doon-stopped-dehradun-news-drn4029779160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून से चलने वाली 12 वोल्वो बसों का संचालन बंद, जनता और इंदौर एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून से चलने वाली 12 वोल्वो बसों का संचालन बंद, जनता और इंदौर एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी
Tue, 01 Feb 2022 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:36 AM IST
सार
आईएसबीटी से कुल 28 वोल्वो बसों का संचालन किया जाता है। इसमें से 12 का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव-----आईएसबीटी से बसों का संचालन कम होने से पार्किंग में खडे-खड़े ही खस्ताहालअवस्था म?
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली 12 वॉल्वो बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। ज्यादातर रात को चलने वाली इन बसों के लिए पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे थे। इसके कारण इन बसों को रोक दिया गया है। इसके कारण यात्रियों को रात को ठंड में साधारण बसों से ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आईएसबीटी से कुल 28 वोल्वो बसों का संचालन किया जाता है। इसमें से 12 का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह बसें दून से आईएसबीटी, कश्मीरी गेट दिल्ली तक चलती हैं। इसके अलावा दून से चंडीगढ़ होते हुए हल्द्वानी जाने वाली बस भी रोक दी गई है। दून से जिन 17 बसों का संचालन अभी किया जा रहा है, उनमें भी कई बार यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में एक बस के यात्री दूसरी बस में एडजस्ट कर किसी तरह सीटें भरी जा रही हैं।
विज्ञापन
कोरोना के कारण डर रहे लोग
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इन दिनों दिल्ली में कोरोना का प्रकोप है। इसके कारण यात्री सफर करने से बच रहे हैं। हालांकि रोडवेज की ओर से बसों में कोविड-19 के सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड रोडवेज की बसें रुड़की होते हुए दून पहुंचती हैं। यहां यात्रियों की कोरोना की पूरी व्यवस्था है। जबकि ज्यादातर यात्री उत्तर प्रदेश की बसों में सफर कर रहे हैं। यह बसें देवबंद होते हुए आती हैं, जहां कोविड-19 की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
बसों से आय भी रह गई आधी
दीपावली के आसपास जब सभी बसों का पूरी क्षमता के साथ संचालन हो रहा था, तब रोडवेज को रोजाना करीब दो करोड़ रुपये की आय हो रही थी। इसके बाद से जब यात्रियों की संख्या कम हुई तो अभी रोजाना करीब 1.10 करोड़ की आय हो रही है।
जनता, इंदौर एक्सप्रेस का 28 फरवरी तक नहीं होगा संचालन
देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस व देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस के यात्रियों को फिरहाल सफर करने को लेकर अभी एक माह इंतजार करना होगा। रेलवे ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। इन ट्रेनों का संचालन ठप होने से यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बता दें, कोरोना संकट के चलते रेलवे बोर्ड उत्तर रेलवे की ओर से देहरादून समेत पूरे देश में तमाम ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर संचालित किया जा रहा है। इतना ही नहीं देहरादून से संचालित होने वाली देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून- मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों को पूरे सप्ताह संचालित करने की जगह सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जा रहा है। कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही इन ट्रेनों के नियमित संचालन पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।