{"_id":"68701baa78155712250fa165","slug":"operation-lagaam-eight-vehicles-seized-93-challans-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-735845-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन लगाम : आठ वाहन सीज, 93 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन लगाम : आठ वाहन सीज, 93 चालान
विज्ञापन
सहसपुर और सेलाकुई पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब, सिगरेट और बीड़ी पीने पर 93 वाहन चालकों और लोगोंं के चालान किए। वहीं, लापरवाही और बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर आठ वाहनों को सीज कर दिया। दो वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि लापरवाही और बिना कागजात के वाहन चलाने पर छह वाहनों के न्यायालय और 16 के सामान्य चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने पर एक, बाइक पर रेट्रो साइलेंसर और कार के शीशे पर काली फिल्म लगाने पर दो-दो वाहन चालकों के चालान किए गए। लापरवाही और बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर आठ वाहनों को सीज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर आठ, सिगरेट, बीड़ी के सेवन पर दो लोगों के चालान किए गए। एक वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि रेट्रो साइलेंसर लगाने पर 10, लापरवाही से वाहन चलाने पर आठ, शराब पीकर वाहन चलाने पर एक वाहन चालक का चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर 32, सिगरेट, बीड़ी पीने पर पांच लोगों के चालान किए गए। एक वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।