{"_id":"d37b796c7db7cb751bca34b4358558ba","slug":"operation-bhoora-and-doon-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनपुर में थे, सर्वे चौक बताया, लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनपुर में थे, सर्वे चौक बताया, लाइनहाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सभी चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू करें।’ ‘आपरेशन भूरा’ के बीच दिल्ली से कुछ समय के लिए दून लौटे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पुष्पक ज्योति ने रविवार रात यह निर्देश राजधानी पुलिस को दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सभी चौकी प्रभारियों से तैनाती पूछी गई। गलत जानकारी देने पर करनपुर चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया गया।
15 दिसंबर को भूरा की फरारी के बाद पुष्पक ज्योति को दून की कप्तानी सौंपी गई थी। इसके बाद से वह लगातार दिल्ली में बने हुए थे। रविवार को फुर्सत निकालकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दून पहुंचे। रात को उन्होंने पुलिस को अपने-अपने इलाकों में तलाशी अभियान चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
करनपुर चौकी प्रभारी बलदेव कुड़ियाल ने बताया कि वह सर्वे चौक पर तलाशी कर रहे हैं। इस पर कप्तान वहीं पहुंच गए, लेकिन चौकी प्रभारी नदारद थे। पूछताछ हुई तो पता चला कि प्रभारी दारोगा चौकी पर बैठे थे। नाराज कप्तान ने मौके पर ही वायरलेस पर उन्हें लाइनहाजिर करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
सूचना प्रसारित होते ही बाकी क्षेत्रों की पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद कप्तान जहां भी पहुंचे सभी थाना और चौकी प्रभारी गश्त, तलाशी करते मिले। बल्लीवाला चौक पर सतर्कता न बरतने पर कप्तान ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रात में तलाशी अभियान नियमित चलेगा।