फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OPD in sub district hospital lasted for half a day due to confusion

Dehradun News: असमंजस में आधे दिन चली उप जिला अस्पताल में ओपीडी

Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
OPD in sub district hospital lasted for half a day due to confusion
विकासनगर। उप जिला अस्पताल में अवकाश के असमंजस के चलते आधे दिन ओपीडी चली। चिकित्सकों ने सुबह आठ बजे से 11.00 बजे तक मरीजों को देखा। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ओपीडी के निर्धारित समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश चलते उप जिला अस्पताल विकासनगर बंद रहा था। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी सामना करना पड़ा था। जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश और सहारनपुर से आए मरीजों को सबसे अधिक असुविधा हुई थी। शनिवार को उपचार की आस में मरीज फिर से अस्पताल पहुंचे। झंडा मेला के अवकाश को लेकर अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों में असमंजस की स्थिति थी। चिकित्सक सुबह आठ बजे ओपीडी के निर्धारित समय पर अपने कक्षों में बैठ गए। करीब एक घंटे बाद पता चला कि आज अवकाश है। इस बीच मरीजों के पर्चे भी बन गए थे और चिकित्सकों ने उनको देखना भी शुरू कर दिया था। चिकित्सकों ने करीब 11.00 बजे तक मरीजों को देखा। सबसे अधिक भीड़ हड्डी रोग चिकित्सा की ओपीडी में थी। नए मरीजों के साथ बड़ी संख्या में पुराने मरीज भी आए थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने दोपहर करीब 2.00 बजे तक सेवाएं दीं।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति थी। अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या भी कम थी। चिकित्सकों ने सुबह आठ से 11.00 बजे तक मरीज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed