फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Only 24 out of 612 got jobs in the job fair

Dehradun News: रोजगार मेले में 612 में से सिर्फ 24 को ही मिली नौकरी

Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Only 24 out of 612 got jobs in the job fair
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। परेड ग्राउंड समीप कार्यालय के परिसर में आयोजित मेले में 612 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सिर्फ 24 प्रतिभागियों को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए गए। जबकि 108 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन




मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से कुल 95 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयन किया गया। इसमें सिर्फ 24 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र दिए गए। मेले में आए युवाओं ने बताया, कम नौकरी मिलने का मुख्य कारण वेतन है। पीजी और यूजी की पढ़ाई कर मेले में पहुंचे कई युवा सिर्फ कंपनी का नाम देख कर लौट गए। जबकि कई युवाओं को तो उनकी योग्यता के अनुसार कंपनी भी नहीं मिली। वहीं, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा, युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिले, इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। युवाओं की योग्यता को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed