फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   only 200 rupees ticket for T20 match Booking start in dehradun

सिर्फ 200 रुपए में LIVE T20 मैच का मजा लेना है तो देर न कीजिए, यहां से कराएं टिकट बुकिंग

Thu, 31 May 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 May 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
only 200 rupees ticket for T20 match Booking start in dehradun
cricket - फोटो : demo pic

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन जून से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। दून स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टिकट की कीमत 200 से 2000 रुपये तक रखी गई है।

विज्ञापन


दर्शक बुक माई शो की वेबसाइट https://in.bookmyshow.com/ और ऐप के जरिये टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा शहर में किस जगह टिकट वितरण की व्यवस्था होगी, इसकी घोषणा आज होने की संभावना है।
विज्ञापन


स्टेडियम का संचालन करने वाली आईएल एंड एफएस कंपनी के उपाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मैच के लिए बुक माई शो के जरिये टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। तीन जून को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले के लिए टिकट की कीमत पांच और सात जून को होने वाले मैच से अधिक रखी गई है। तीन जून के मैच में ईस्ट स्टैंड की टिकट 300 रुपये होगी जबकि शेष दो मैचों में यह कीमत 200 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 जून के मैच के लिए ये होगी टिकट की कीमत

only 200 rupees ticket for T20 match Booking start in dehradun
demo pic

इसी तरह पहले मैच में नॉर्थ पवेलियन अपर का टिकट 400 और नॉर्थ पवेलियन लोअर का टिकट 700 रुपये का होगा। अन्य दो मुकाबलों में नॉर्थ पवेलियन अपर का टिकट जहां 300 रुपये का होगा वहीं नॉर्थ पवेलियन लोअर के टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों को 500 रुपये खर्च करने होंगे। नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-8 थर्ड फ्लोर के लिए तीनों मैच के दौरान टिकट 2000 रुपये में मिलेगा। उन्होंने बताया कि अन्य किन जगहों से क्रिकेट प्रेमियों को टिकट दिए जाएंगे, इसका निर्णय जल्द होगा।

3 जून के मैच के लिए ये होगी टिकट की कीमत
लोकेशन             टिकट की कीमत
ईस्ट स्टैंड                     300
नॉर्थ पवेलियन अपर      400
नॉर्थ पवेलियन लोअर     700
नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-8 थर्ड फ्लोर     2000
 

5 जून के मैच के लिए ये होगी टिकट की कीमत

only 200 rupees ticket for T20 match Booking start in dehradun
rajiv gandhi international cricket stadium - फोटो : amar ujala

5 जून के मैच के लिए ये होगी टिकट की कीमत
लोकेशन             टिकट की कीमत
ईस्ट स्टैंड                     200
नॉर्थ पवेलियन अपर      300
नॉर्थ पवेलियन लोअर     500
नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-8 थर्ड फ्लोर     2000

7 जून के मैच के लिए ये होगी टिकट की कीमत
लोकेशन             टिकट की कीमत
ईस्ट स्टैंड                     200
नॉर्थ पवेलियन अपर      300
नॉर्थ पवेलियन लोअर     500
नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-8 थर्ड फ्लोर     2000
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed