{"_id":"d529d91edfdb4c5ee4647616435e66b6","slug":"online-tax-of-transport-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर बैंक से जमा कराएं ऑनलाइन टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर बैंक से जमा कराएं ऑनलाइन टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन विभाग में ऑनलाइन टैक्स जमा करने केलिए अब एसबीआई की ही वेबसाइट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अब परिवहन कर को वाहन स्वामी पीएनबी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, एचडीएफसी, एक्सेस बैंक, केनरा बैंक, कर्नाटक बैंक सहित तकरीबन सारे बैंक से ही ऑनलाइन टैक्स जमा किया जा सकता है। इससे पूरे राज्य के परिवहन करदाताओं का काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त व सचिव एनएस नपलच्याल ने पिछले एक माह पूर्व भारतीय स्टेट बैंक के साथ ही अन्य बैंक से भी ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने केलिए विभाग को एप्रुवल दिया था। पिछले एक माह से इस पर पूरे विभाग में एक्सरसाइज चल रही थी जिसे आज अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन
अब पूरे राज्य के परिवहन कर दाता अपना कॉमर्शियल टैक्स किसी भी बैंक से जमा करवा सकते हैं। पोर्टल एसबीआई का होने से अन्य बैंक से जमा करने पर हर ट्रांजेक्शन पर छह रुपये अतिरिक्त चार्ज कटेगा जो एसबीआई के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
लाइसेंस आवेदन के लिए भी हर बैंक तैयार
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पूरे उत्तराखंड से संभागीय परिवहन कार्यालय दून संभाग में शुरू किए गए ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन के लिए भारतीय स्टेट बैंक के सहारे नहीं रहना होगा।
एआरटीओ प्रशासन संदीप कुमार सैनी ने बताया कि अब पीएनबी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, एचडीएफसी, एक्सेस बैंक, केनरा बैंक, कर्नाटक बैंक आदि से भी आवेदक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे नये लाइसेंस आवेदकों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि इसमें भी अन्य बैंकों से जमा करने पर प्रति ट्रांजेक्शन छह रुपये अधिक कटेगा क्योंकि पोर्टल एसबीआई का ही है।