फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online process of aadhar card link with pan card.

नहीं पता तो यहां जानिए आखिर क्यों इतना जरूरी है आधार कार्ड?

Thu, 21 Jan 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Jan 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
online process of aadhar card link with pan card.

अगर आपको नहीं पता कि आधार कार्ड क्यों जरूरी है और इसे घर बैठे पैन कार्ड से कैसे लिंक कर सकते हैं तो ये खबर आपके लिए है...

विज्ञापन


अगर आप अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर या पासपोर्ट से लिंक करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

घर बैठकर अपने कंप्यूटर की सहायता से आप ऑनलाइन आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए इन्कम टैक्स विभाग, बैंक और आधार कार्ड के यूआईएडीआईए ने संयुक्त रूप से एक सिस्टम तैयार किया है।

पैन कार्ड से ऐसे करें आधार कार्ड लिंक
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपके लिए आईटीआर भरने का प्रॉसेस आसान हो गया है। इसके लिए आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी है। खास बात यह है कि आईटीआर की कॉपी भी बंगलुरू भेजने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


एक लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पैन कार्ड नंबर फीड करें। एक पासवर्ड भी देना होगा। इसके बाद अपना आधार नंबर फीड कर दें। इस बात का जरूर ख्याल रखें कि इसके लिए ई फाइलिंग के लिंक पर आपका नाम और जन्म तिथि पैन कार्ड और आधार कार्ड में एक ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें क्लिक : www.incometaxindiaefiling.gov.in

आधार नंबर से आसान होगी पासपोर्ट की राह

online process of aadhar card link with pan card.

अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो भी आधार कार्ड आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सामान्य प्रक्रिया के तहत पासपोर्ट बनवाने में आपको एक महीने से ऊपर का समय लग जाएगा लेकिन अगर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन पासपोर्ट के आवेदन में अपना आधार नंबर भी दे देंगे तो पासपोर्ट कार्यालय आपका वेरिफिकेशन जल्द करके दस दिन के भीतर पासपोर्ट जारी कर देगा।

गैस सब्सिडी आसान करेगा आधार कार्ड
एलपीजी कनेक्शन पर सब्सिडी देने के लिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम (डीबीटीएल) चलाई जा रही है। एलपीजी कस्टमर हैं और नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हैं तो अपने आधार कार्ड को इससे लिंक कर सकते हैं।

इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट पर लॉग इन करना होगा। वहां आधार कार्ड से लिंक करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद बैंक आपसे आधार कार्ड की डिटेल मांगेगा।

अगर डीबीटीएल स्कीम के तहत यह बैंक अकाउंट नंबर दिया हुआ है तो आधार नंबर फीड करने के बाद आपके मोबाइल पर एसएमएस के साथ ही ईमेल भी आ जाएगा। इसके बाद एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे आपके अकाउंट में ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी।

क्यों जरूरी है आधार कार्ड

online process of aadhar card link with pan card.

आधार कार्ड पेंशन से लेकर हर फाइनेंशियल सेक्टर में अनिवार्य हो चुका है। पीएफ खाता हो या मनरेगा के तहत आने वाला पैसा। पेंशन हो या जनधन योजना।

केंद्र की बजट से संबंधित कोई भी योजना हो, इसके लिए आधार कार्ड नंबर होना जरूरी है। वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ रंजन वर्मा ने बताया कि नया अकाउंट खुलवाने से लेकर हर फाइनेंस से जुड़ी एक्टिविटी में आधार कार्ड होना जरूरी है।

प्रदेश में अब तक 7560449 आधार कार्ड

प्रदेश में अब तक 8200000 लोगों ने आधार कार्ड के लिए एप्लाई किया है। इनमें से 7560449 लोगों को आधार कार्ड जारी हो चुका है। आधार कार्ड बनवाने वालों में 90 प्रतिशत वयस्क, 55 प्रतिशत लोग 5-18 आयुवर्ग के और 4.5 प्रतिशत 0-5 आयु वर्ग वाले हैं।

कैसे बनवाएं आधार कार्ड
आधार कार्ड बनवाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत नगर निगम में रेगुलर तौर पर आधार कैंप लगाया गया है।

इसके अलावा सभी ग्रामीण क्षेत्रों में या तो सरकारी स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी जाती है। भविष्य की बढ़ती जरूरतों के मुताबिक आधार कार्ड बनवाना जरूरी है। इसके लिए एक आईडी होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed