फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online portal for blood stock.

ऑनलाइन पोर्टल पर चेक करें खून का स्टॉक

Thu, 04 Feb 2016 09:02 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Feb 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
online portal for blood stock.

इमरजेंसी के दौरान मरीज और उनके परिजनों को खून के लिए अलग-अलग ब्लड बैंक के चक्कर नहीं काटने होंगे।

विज्ञापन


सभी ब्लड बैंक को अपने स्टॉक में उपलब्ध खून का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराना होगा। उन्हें प्रत्येक ब्लड ग्रुप में उपलब्ध यूनिट का रियल टाइम डाटा भी अपडेट करना होगा। इससे जरूरत के समय कोई भी संबंधित वेबसाइट पर जाकर जान सकेगा कि उसकी जरूरत का खून किस ब्लड बैंक में मिलेगा।

करीब एक साल पहले नेशनल हेल्थ पोर्टल सर्विस (एनएचपीएस) की शुरुआत की गई थी, जिसके जरिए हॉस्पिटल और ब्लड बैंक की लोकेशन की जानकारी आसानी से मिल सके। नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (एनबीटीसी) अब पोर्टल सर्विस में खून की उपलब्धता का रियल टाइम डाटा शामिल करवाना चाहता है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी ब्लड बैंक को भी इसके अधीन लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एक कॉमन सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद सभी ब्लड बैंक में रियल टाइम डाटा अपलोडिंग के लिए जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे। एनबीटीसी ने सभी ब्लड बैंक को अपने स्टॉक में खून की उपलब्धता का डाटा हर समय अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही किस ब्लड ग्रुप का कितना यूनिट खून उपलब्ध है, इसकी जानकारी भी देनी होगी। प्रत्येक ब्लड बैंक को अपने स्टॉक में उपलब्ध खून का डाटा नोटिस बोर्ड पर भी लगाना होगा। पूरा रियल टाइम डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होने से मरीजों को खून के लिए भटकना नहीं होगा। बता दें कि प्रदेश में इस समय 17 सरकारी और सात प्राइवेट ब्लड बैंक चल रहे हैं।

मोबाइल ऐप का फायदा
एनएचपी सर्विस मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप से नजदीकी ब्लड बैंक और फोन नंबर के संबंध में जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा ब्लड बैंक में खून और उसके कंपोनेंट की रियल टाइम उपलब्धता देखी जा सकेगी। ऐप में प्रत्येक ग्रुप के ब्लड की उपलब्धता अलग-अलग होगी।


ब्लड बैंक का रियल टाइम डाटा अपडेट करने संबंधी निर्देश मिले हैं। फिलहाल इसका साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। उसके बाद स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (एसबीटीसी) सभी ब्लड बैंक को इससे जोड़ेगी।
- डॉ. कैलाश जोशी, डायरेक्टर, एसबीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed