{"_id":"47c079ba59228155b6ae387de3ea8b20","slug":"online-gaming-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले ही यहां पर बना रहे हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले ही यहां पर बना रहे हैं पीएम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का नतीजा आने में भले अभी तकरीबन डेढ़ माह बाकी हो, लेकिन युवा, वोटर इससे पहले ही प्रधानमंत्री चुन रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, इंदिरा-संजय जैसा हश्र चाहते हैं रामदेव
दरअसल, आनलाइन गेम्स के उनके लिए अपनी पसंद को जाहिर करने का जरिया बने हुए हैं। इन गेम्स की आनलाइन बिक्री भी अच्छी हो रही है।
इन गेम्स का है जलवा
‘कुर्सी क्रिकेट...’, ‘मेरा पीएम कौन...’ आदि गेम्स आजकल खूब चल रहे हैं। कुर्सी क्रिकेट में प्लेटफार्म पर एक कुर्सी होती है। इसमें प्रधानमंत्री पद के तीनों मुख्य उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल विकल्प के तौर पर उभरते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, चुनाव में हवा खिलाना नेताजी को पड़ेगा मंहगा
विज्ञापन
प्लेयर के स्ट्राइक करने पर पसंदीदा विकल्प बैटिंग करता है। इस पर प्लेयर को स्कोर मिलते हैं। वहीं मेरा पीएम कौन में प्लेयर को सीधे मनपसंद विकल्प पर स्ट्राइक करना है।
गेमिंग के साथ चल रही बेटिंग
इनके माध्यम से न केवल पार्टी कार्यकर्ता बल्कि युवा अपने पसंदीदा नेता की लाइकिंग बढ़ाने की कवायद कर रहे हैं। यह तो रही गेमिंग की बात। इतना ही नहीं, वेबसाइट्स पर आन लाइन बेटिंग भी चालू है। यहां भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों को लेकर विकल्प दिए जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के साथ ही आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के राहुल गांधी, जनता दल (यूनाइटेड) के नीतीश कुमार के साथ ही लालू प्रसाद यादव को उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया है।