{"_id":"6986de3cffdd405ef307d0e8","slug":"online-gaming-advisory-issued-administration-alert-after-ghaziabad-incident-dm-savin-bansal-issues-guidelines-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Online Gaming Advisory: गाजियाबाद की घटना के बाद प्रशासन सतर्क, डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Online Gaming Advisory: गाजियाबाद की घटना के बाद प्रशासन सतर्क, डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
Sat, 07 Feb 2026 12:57 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:57 PM IST
सार
Dehradun gaming safety guidelines after Ghaziabad Korean Lover Game incident: गाजियाबाद की घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क हो गया है। ऑनलाइन गेमिंग की लत को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। डीएम सविन बंसल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत के मद्देनजर स्कूल एडवाइजारी जारी की गई। इसमें संतुलित डिजिटल उपयोग पर जोर दिया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने डिजिटल व्यवहार पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा बच्चों की गेमिंग आदतों पर नजर रखने की जरूरत है। अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं। 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आई खबर ने लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान दे दी। प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कोरियन ऑनलाइन गेमिंग का शिकार थीं।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग और इसके कारण आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के तमाम हिस्सों से ऐसी चौंकाने वाली खबरें सामने आती रही हैं। गाजियाबाद में एक रिहायशी बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन बहनों ने अपनी जान दे दी। तीनों नाबालिग बताई जा रही हैं, उनकी उम्र 12, 14, 16 साल थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: एसआईआर...भारतीय नागरिकता वाले नेपाल के लोगों को देना होगा प्रमाणपत्र, यह व्यवस्था की गई
वैसे तो इस घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग ऐप की आदी थीं। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा था, "मम्मी, पापा, सॉरी।" बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता ने उनकी ऑनलाइन गेमिंग की लत को लेकर आपत्ति जताते रहते थे।