{"_id":"5f4a85378ebc3e2ac12b8997","slug":"online-booking-for-tourists-in-corbett-park-to-open-in-first-week-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर पहले सप्ताह में खुलेगी कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर पहले सप्ताह में खुलेगी कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग
Sat, 29 Aug 2020 10:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सितंबर पहले सप्ताह में खुलेगी। हर साल विदेशी पर्यटकों के लिए 90 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाती है।
विज्ञापन
इस वर्ष 18 मार्च से कॉर्बेट में जंगल सफारी कोरोना के चलते रोक दी गई थी और पर्यटन सत्र पूरा नहीं हो पाया था। नया पर्यटन सीजन 15 अक्तूबर से बिजरानी जोन के खुलने के साथ ही शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कॉर्बेट प्रशासन सितंबर में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग खोलने जा रहा है। इस वर्ष पर्यटन सीजन को पिछले साल की तरह सुचारु करने की चुनौती है। दरअसल, कोरोना के चलते अभी राज्य की सीमा सील है। ऐेसे में पर्यटक नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क में पर्यटन के लिए सितंबर पहले सप्ताह में ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा रही है। नए पर्यटन सीजन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। - राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व